Tuesday, March 10, 2026
Newspaper and Magzine


सौदापुर में निजी स्कूल में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ़्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 26, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 26 अप्रैल 2022, सौदापुर में निजी स्कूल में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार. सौदापुर में अड्डे के पास स्थित सी.के स्कूल से बैटरी व कूलर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को थाना पुराना औधोगिक पुलिस ने सोमवार साय सौदापुर अड्डे के पास से काबू किया। पकड़े गए आरोपियो की पहचान अमन पुत्र कृष्ण व अजय पुत्र पवन निवासी सौदापुर पानीपत के रूप में हुई।

थाना पुराना औधोगिक प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज ने बताया गिरफ्तार दोनो आरोपियों से पुलिस पुछताछ में खुलाशा हुआ दोनो नशा करने के आदी है, नशे की लत पूरी करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो दोनो ने मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपियो ने स्कूल से चोरी किया कूलर अज्ञात युवक को बेचकर कुछ पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए। बचे 2 हजार रूपए व चोरी की गई एक बैटरी गिरफ्तार दोनो आरोपियों के कब्जे से बरामद कर पुलिस टीम ने दोनो आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से दोनो आरोपियो को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
  इंस्पेक्टर बलराज ने बताया सोमवार को देर साय थाना पुराना औधोगिक पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान असंध नाका के पास मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की सौदापुर अड्डे पर संद्विगध किस्म के दो युवक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर दोनो आरोपियों को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपियों ने करीब 20 दिन पहले रात के समय गांव सौदापुर में अड्डे पर स्थित निजी स्कूल से बैटरी व कूलर चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।

चोरी की उक्त वारदात बारे थाना पुराना औधोगिक में मदन लाल पुत्र रघुवीर निवासी सौदापुर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। मदन लाल ने थाना पुराना औधोगिक पुलिस को दी शिकायत में बताया था की सौदापुर गांव में अड्डे पर उसका सी.के नाम से स्कूल है। 4/5 अप्रैल की रात अज्ञात चोर स्कूल में घूसकर कमरे से कूलर व इनर्वटर की एक बैटरी चोरी कर ले गए। मदन लाल की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना पुराना औधोगिक में चोरी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए गए थे।

Comments