गार्डन से एसी फिटिंग की पाइप/ कूलिंग जाली व बिजली की केबल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 09 मई 2024, थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस टीम ने नांगल खेड़ी गांव के पास स्थित गार्डन से एसी फिटिंग की पाइप, कूलिंग जाली व बिजली की केबल चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान किदारी निवासी कछिया टिकमगढ़ मध्य प्रदेश व आदित्य निवासी मानकपुर शामली यूपी के रूप में हुई।
थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस टीम ने बुधवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर आरोपी कादिर को संजय चौक के पास से गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने अपने साथी आरोपी आदित्य के साथ मिलकर करीब 25 दिन पहले नांगल खेड़ी गांव के पास स्थित पटोनिया ग्रीन गार्डन से एसी फिटिंग की पाइप, कूलिंग जाली व बिजली की केबल चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में नरेंद्र नाथ पुत्र नारायण दत्त निवासी माडल टाउन की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। आरोपी कादिर की निशानदेही पर वारदात में शामिल उसके साथी आरोपी आदित्य को देर शाम गिरफ्तार किया।
इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया उन दोनों ने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने चोरीशुदा सामान में से बिजली की केबल व एसी की 5 कुलिंग जाली राह चलते कबाड़ी को 2 हजार रूपये में बेचकर पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए।
चोरीशुदा सामान में से बची एसी फिटिंग की एक पाइप व 3 जाली आरोपियों के कब्जे से बरामद कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद वीरवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments