गंभीर चोट मारने मामले में और दो आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयुक्त दो डंडे बरामद.
BOL PANIPAT : 14 अक्तूबर 2024, थाना सनौली पुलिस ने नवादा पार गांव में जमीन की निशानदेही को लेकर हुई कहासुनी में एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के लोगों को गंभीर चोट मारने मामले में और दो आरोपियों को रविवार देर शाम को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान आशु निवासी नवादा आर व मुबारिक निवासी नवादा पार के रूप में हुई।
थाना सनौली प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मामले में पहले पकड़े जा चुके अपने 13 साथी आरोपी राहिल, मुस्ताक, मुमताज, राशिद, अरसद, हाकमअली, तोसीन, अरसद, अकबर, मोनीष, साजिद, आशु व मुबारिक निवासी नवादा पार के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। दोनों आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो डंडे बरामद कर सोमवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।
मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके उक्त 13 आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लाठी व डंडे बरामद कर आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।
यह है मामला
थाना सनौली में इसराइल पुत्र बशीर निवासी नवादा पार ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उसने 3 मार्च 2023 को अपने प्लाट व जमीन की निशानदेही करवाने के लिए पटवारी व कानूनगो को बुलाया हुआ था। प्लाट की निशानदेही करने के बाद साय करीब 4 बजे खेत की निशानदेही करने के लिए गए तो गांव निवासी दूसरा पक्ष भी वहा आया हुआ था। दूसरे पक्ष के लोगों ने पटवारी व कानूनगो को निशानदेही करने से मना कर दिया। पटवारी व कानूनगो ने पुलिस की सहायता लेकर बाद में निशानदेही करने की बात कही। हम सभी वापस जाने लगे तो दूसरे पक्ष के घर की औरतो ने छत से ईटे बरसानी शुरू कर दी। अरशद ने गन्ना काटने के कटर से इकबाल पर हमला कर चोट मारी। अख्तर, अशफाक, मुमताज, राशिद, रहीसु, नवाब, तासीम राहिल, हाकम अली व अन्य कई लोगों ने मेहरबान, जहांगीर, अब्बास, वसीम, जमशेद, आस मुहम्मद, मुबीन व उसको लाठी डंडो से चोट मारी। आरोपी मुश्ताक ने तोसीन के उकसाने पर इसलाम, शराफत व अन्य कई पर ट्रैक्टर चढा दिया। शौर सुनकर गांव के लोग बचाव के लिए आए तो आरोपी चोट मारकर जांन से मारने की धमकी देकर हथियारों सहित मौके से फरार हो गए।

Comments