Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


जुआ खेलते 2 युवक गिरफ्तार. दाव पर लगी 1090 रूपये की नगदी बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 26, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 26 अप्रैल 2024, थाना चांदनी बाग पुलिस टीम ने उग्राखेड़ी मोड़ के नजदकी बर्फ फैक्टरी के पास जुआ खेल रहे 2 युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने में प्रयुक्त एक जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 1090 रूपये की नगदी बरामद हुई।

थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि उनकी टीम वीरवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान सनौली रोड पर उग्राखेड़ी गांव के पास मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की उग्राखेड़ी मोड़ के नजदीक बर्फ फैक्टरी के पास 2 युवक ताश के पत्तों पर पैसे दाव पर लगाकर जुआ खेल रहे है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर जुआ खेल रहे दोनों युवकों को काबू कर उनके कब्जे से एक जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 1090 रूपये की नगदी बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान कृष्ण व अनुज निवासी उग्राखेड़ी के रूप में हुई।

इंस्पेक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद ताश के पत्ते व दाव पर लगी 1090 रूपये की नगदी कब्जा पुलिस ने लेकर आरोपियों के खिलाफ थाना चांदनी बाग में गेम्बलिग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments