मत्स्य जागरुकता पखवाड़ा के तहत बाल जाटान व नौल्था में जागरुकता शिविर लगाये गये।
BOL PANIPAT : 28 अप्रैल। जिला मत्स्य अधिकारी भीमसेन बैनीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पानीपत में मत्स्य विकास की सम्भावनाओं व जिले के बेरोजगार युवक/युवतियों को मत्स्य पालन हेतू प्रेरित करने के लिए आयुक्त एवं सचिव हरियाणा सरकार, मत्स्य विभाग के आदेशानुसार 30 अप्रैल तक मत्स्य जागरुकता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसके तहत अब तक विभिन्न स्थानों पर आठ जागरुकता शिविर लगाये जा चुके है।
इसी कड़ी में सोमवार को गांव बाल जाटान व नौल्था में जागरुकता शिविर लगाये गये। गांव बाल जाटान व नौल्था में मत्स्य अधिकारियों द्वारा जागरुकता शिविर के दौरान मत्स्य किसानों के लिये चलाई जा रही जन कल्याकारी योजनाओं व मत्स्य पालन की विभिन्न तकनीकों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। जिला पानीपत में कोई भी मत्स्य किसान या मत्स्य पालन के क्षेत्र में रुचि रखने वाला व्याक्ति किसी भी प्रकार की जानकारी हेतू मछली मण्डी, नजदीक कच्चा काबड़ी फाटक स्थित जिला मत्स्य अधिकारी के कार्यालय में या दूरभाष नम्बर 9813585701 अथवा 9996666657 पर सम्पर्क कर सकता है।

Comments