उपायुक्त पानीपत के मार्गदर्शन में रैडक्रास सोसाईटी युवाओं को नशे से दूर रहने हेतु कर रही जागरूक: सचिव गौरव राम करण।
BOL PANIPAT , 27 जून। उपायुक्त एंव जिला रैडक्रास सोसाईटी के प्रधान डॉ0 विरेन्द्र कुमार दहिया के कुशल मार्गदर्शन व उपाध्यक्ष अंकुश मिंगलानी तथा हरियाणा रैडक्रास महासचिव महेश जोशी के निर्देशानुसार सचिव, रैडक्रास, पानीपत की अगुवाई में अंतर्राष्टï्रीय नशा निरोधक दिवस के उपलक्ष्य में युवाओं को नशे से दूर रहने वा लोगों को जागरूक करने बारे शपथ दिलवाई गई।
सचिव गौरव राम करण ने बताया कि प्रत्यके वर्ष 26 जून को नशीली वस्तुओं और पदार्थो के निवारण हेतु अंतर्राष्टï्रीय नशा वा मादक पदार्थ निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज इसी कड़ी में जिला प्रशिक्षण अधिकारी हरमेश चन्द ने प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को नशे की बुरी आदत से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पडऩे वाले प्रभावों से अवगत करवाया।
युवाओं को जागरूक करते हुए उन्होनें कहा कि हमें नशे से बचना चाहिये। नशे के कारण व्यक्ति मानसिक, पारिवारिक वा समाजिक रूप से पिछड़ जाता है और समाज भी उसे घृणा की दुष्टि से देखता है। परन्तु हमें नशा करने वाले व्यक्तियों को जागरूक करके समाज की मुख्य धारा से जोडऩा चाहिये, ताकि वह भी नशा छोडक़र स्वस्थ जीवन यापन कर सकें।
जिला प्रशिक्षण अधिकारी हरमेश चन्द ने प्रतिभागियों को नशा ना करने वा नशे के आदी व्यक्तियों को नशा छोडऩे वा अन्य लोगों को जागरूक करने हेतु शपथ दिलवाई। इस अवसर पर लाल सिंह, जसमेर सिंह, मनोज कुमार, सुनील कुुमार, प्रवक्ता कला भारद्वाज सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments