भाजपा नेता गजेंद्र सलूजा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर गवर्नमेंट कॉलेज इसराना में दीए जलाकर आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम आयोजित हुआ
आज का आशीर्वाद दिया उस प्रधानमंत्री जिसने विकास व विरासत का दिया जलाया को समर्पित- गजेंद्र सलूजा
BOL PANIPAT: 17, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के76वे जन्म दिन पर पूरे देश में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए उन सब में विशेष कार्यक्रम आशीर्वाद का दिया आ रहा।उसी कड़ी में इसराना के गवर्नमेंट कॉलेज में आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम भाजपा नेता गजेंद्र सलूजा की अगुवाई में आयोजित किया गया पूरे कॉलेज परिसर को दीयों से जगमग कर दिया पूरा कॉलेज परिसर प्रकाश से जगमग हो उठा।इस अवसर पर गजेंद्र सलूजा ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां देश में विकास को नए-नए आयाम दिए हैं वही हमारी विरासत को भी दुनिया में पहचान दिलाई है यहां तक की मुस्लिम देशों में भी मंदिर तक बनवा दिए। जहां एक और हाईवे का जाल, रेलवे लाइन का आधुनिकरण तथा एयर कनेक्टिविटी बढ़ाई गई है वहीं दूसरी ओर सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण,महाकाल कॉरिडोर उज्जैन आदि विरासत को भी संजोया गया है उन्होंने कहा की हम सब प्रार्थना करते हैं की परमपिता परमात्मा मोदी को लंबी आयु प्रदान करें तथा उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें ताकि वह इसी तरह मां भारती के गौरव को दुनिया भर मे दीय की भांति दमाकाते व चमकाते. रहे इस मौके पर मुख्य रूप से डा बलिन्दर गुलिया,डा हरि ओम, डा मुकेश, डा बलिन्द्र गुलिया, डा कुलबीर कादायान, डा सुनील कुमार, डा संदीप कुमार, पूजा, सुमन, कविता, सुमन दहिया व ममता गुलिया मौजूद रहें.

Comments