Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जिला भाजपा अनुसूचित मोर्चे के नेतृत्व में कई संस्थाओं के गणमान्य व्यक्तियों ने  पुष्प अर्पित तथा माल्यार्पण कर किया बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर को याद। 

By LALIT SHARMA , in Politics , at December 6, 2024 Tags: , , , ,

– बाबा साहब के महापरिनिर्वाण दिवस पर जिला भाजपा अनुसूचित मोर्चे ने गणमान्य व्यक्तियों के साथ किया बाबा साहब को नमन। 

BOL PANIPAT: 6 दिसंबर ,जिला भाजपा अनुसूचित मोर्चे ने गणमान्य लोगों के साथ भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धा के साथ याद ।जिला भाजपा अनुसूचित मोर्चे के अध्यक्ष रवींद्र तुषामड़ के नेतृत्व में लघु सचिवालय स्थित  बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा पुष्प अर्पित किए। इस दौरान जय भीम, जय भारत तथा बाबा साहब अमर रहे के आकाश भेदी नारे लग रहे थे।।।     कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा अनुसूचित मोर्चे के जिला अध्यक्ष रवींद्र तुषामढ ने कहा कि बाबा साहब ने सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम  ।।रविंद्र तुषामड़ ने कहा कि बाबा साहब के संविधान की नमन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि दी। भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्राण रत्नाकर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने धारा 370 खत्म कर बाबा साहब के संविधान को जम्मू कश्मीर में भी लागू किया था वहां पर भी दलित समाज को उनका हक दिलाया। एकता एवं सद्भावना मंच के अध्यक्ष ईश कुमार राणा ने कहा कि बाबा साहब ने कमजोर वर्गों को सशक्त कर सशक्त भारत के निर्माण की नींव रखी।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा साहब से संबंधित स्थानों को तीर्थ घोषित कर बाबा साहब को बहुत बड़ा नमन किया।     ।बाल्मिकी जन उद्धार समिति के अध्यक्ष रोशन बिड़लान ने कहा कि बाबा साहब ने दुनिया का सर्वोत्तम संविधान हमे देकर एक बड़ा रक्षा कवच प्रदान किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने सभी को सम्मान से जीना सिखाया। कार्यक्रम को मनोज जोगी ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन भाजपा अनुसूचित मोर्चे के जिला महामंत्री सुभाष क़बीरपंथी ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृष्ण नौहरा ,राहुल चड्ढा,राजीव सिठाना,रॉकी गहलोत तथा सुरेश कांगड़ा मौजूद रहे।

Comments