स्कूलों से लेकर सडक़ों तक गूंजेगा वंदे मातरम्. तैयारियां शुरू: उपायुक्त डॉक्टर वीरेन्द्र कुमार दहिया
-चार चरणों में मनाया जाएगा ऐतिहासिक उत्सव
-वंदे मातरम् ऐट.दा.रेट150: आज़ादी के अमर गीत को समर्पित, वर्षभर चलेगा राष्ट्रीय अभियान
-युवाओं और विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना को प्रबल करना और जनभागीदारी के माध्यम से राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य
-जिले में पहला चरण: 7 से 14 नवंबर तक होगा
BOL PANIPAT , 3 नवंबर। जिला सचिवालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया की अध्यक्षता में वंदे मातरम् के जो 150 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं उसके उपलक्ष्य में बीजेपी जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट के साथ संयुक्त बैठक कर इस अभियान को सफल बनाने की विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई।
इस दौरान भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा तैयार किए गए एक्शन प्लान के तहत जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। उपायुक्त डॉ दहिया ने बताया कि युवाओं और विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना को प्रबल करना, जनभागीदारी के माध्यम से राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। उन्होंने इसको लेकर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की।
उपायुक्त डॉ दहिया ने बताया कि इसको लेकर जिले में चार चरणों में साल भर आयोजन होंगे। उन्होंने बताया कि संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार वंदे मातरम् ऐट्ï.दा.रेट.150 का पहला चरण 7 से 14 नवंबर, दूसरा चरण 19 से 26 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस सप्ताह),
तीसरा चरण 7 से 15 अगस्त 2026 (हर घर तिरंगा अभियान के साथ) व चौथा चरण 1 से 7 नवंबर 2026 (समापन सप्ताह) तक होगा। उपायुक्त डॉ. दहिया ने बताया कि इसको लेकर 7 नवंबर को जिले भर में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। स्कूलों, कॉलेजों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि एक वर्ष तक चलने वाले इन आयोजनों में निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग, वाद-विवाद, रैली, पौधारोपण अभियान, युवा मैराथन, क्विज़ प्रतियोगिताएं तथा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल होंगी। इसके साथ ही सीएपीएफ और राज्य पुलिस बैंड द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर देशभक्ति संगीत कार्यक्रम होंगे। रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर वंदे मातरम् की एलईडी डिस्प्ले और ऑडियो-वीडियो बूथ भी स्थापित किए जाएंगे, जहाँ नागरिक स्वयं गीत गाकर अपलोड कर सकेंगे।
उपायुक्त ने बताया कि वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, भारत माता के प्रति हमारी भावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि आज़ादी के आंदोलन में इस गीत ने देश को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर बीजेपी जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति की भावना को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा। संस्कृति मंत्रालय की ओर से इस अभियान के तहत देशभर में विशेष डाक टिकट, स्मारक सिक्के, प्रदर्शनी, और डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी जारी की जाएंगी। इस मौके पर बीजेपी जिला अध्यक्ष दुष्यंत कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त डॉक्टर पंकज, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप नैन, डीडीपीओ राजेश शर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज सहित विभिन्न कॉलेजों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Comments