भापरा गांव में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा
-संजय छोक्कर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा जन संवाद कार्यक्रम में की शिरकत
BOL PANIPAT , 23 दिसंबर। विकसित भारत संकल्प यात्रा का शनिवार को गांव भापरा में पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य संजय छोक्कर ने शिरकत कर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेते हुए शपथ दिलाई और कहा कि इस यात्रा का मकसद लोगों को योजनाओं का लाभ देना है। उन्होंने कहा कि मान्ïनीय प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का मकसद था कि यात्रा गांव-गांव में जाए, वार्डो में शहर में जाए और जो गरीब लोग और आम आदमी है उसको इसका पूरा लाभ मिले।
उन्होंने कहा कि मान्ïनीय प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई इस विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से पूरे प्रशासन को आपके गांव में भेजा गया है और मौके पर ही लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने पिछले नौ साल में जो-जो योजनाएं लोगों के लिए बनाई उन योजनाओं को लोगों को बताना व लोगों की छोटी-बड़ी समस्याओं को दूर करना ही इस यात्रा का मकसद है।
भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य संजय छोक्कर ने स्टालों का निरीक्षण करते हुए लाभार्थियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुन मौके पर ही समाधान करवाया गया। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियो से कहा कि यहाँ विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टालों पर आयुष्मान योजना, उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन, राशन कार्ड, फैमिली आईडी, पेंशन आदि का ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त करें। विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम में एलईडी युक्त वैन के जरिये सरकार की विभिन्न योजनाओं को दिखाया गया। इस अवसर पर समालखा एसडीएम अमित कुमार, नगरपालिका चेयरमैन अशोक कुच्छल, पार्षद रेनु धीमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।

Comments