नेहरू युवा केंद्र की ओर से मतदान जागरूकता अभियान आयोजित.
BOL PANIPAT , 27 फरवरी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार व उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया के मार्गदर्शन में नेहरू युवा केंद्र की ओर से राजकीय महाविद्यालय इसराना में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय इसराना के प्रभारी प्रधानाचार्य बलिंदर गुलिया ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरु युवा केंद की लेखालिपिक कु0 कनिका एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर संगीता ने की।
प्रभारी प्रधानाचार्य बलिंदर गुलिया ने विद्यार्थियों को मतदान से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि उनका प्रत्येक वोट लोकतंत्र के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और उन्हें सकारात्मक परिणामों के लिए मतदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज में नागरिक जिम्मेदारी का महत्व और उनकी भूमिका के प्रति भी जागरूक किया।
नेहरु युवा केंद की लेखालिपिक कु0 कनिका ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाना तथा उन्हें मतदान के महत्त्व से अवगत कराना है। हम किस प्रकार सरकार द्वारा चलाए गए सी विजिल एप का प्रयोग कर सकते हैं और साथ ही स्वीप एक्टिविटी के बारे में भी बताया गया।
नेहरू युवा केंद्र द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान पूरे जिले में ब्लॉक स्तर पर चलाया जाएगा ताकि युवा मतदान के प्रति सजग हो सकें। कार्यक्रम के दौरान नए वोटर कार्ड भी बनाए गए। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रोफेसर संगीता, बीएलओ प्रदीप सहित कॉलेज विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Comments