Wednesday, May 27, 2026
Newspaper and Magzine


गरीब का कल्याण ही भाजपा का एक मात्र उद्देश्य है : डॉ अर्चना गुप्ता

By LALIT SHARMA , in Politics , at July 13, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : समालखा । भारतीय जनता पार्टी जिला पानीपत की जिलाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने समालखा विधानसभा के पट्टीकल्याणा गांव में पहुंचने पर गांववासियों व कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सर्वप्रथम मैं आप सभी का स्वागत एवं अभिनन्दन करने के लिए धन्यवाद करती हूं एवं यहां पर आए हुए सभी गांववासियों का आभार व्यक्त करती हूं।

डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने सभी गांव और शहर में एक समान चहुंमुखी विकास कार्य करवाए हैं। आज गांव और शहर एक समान रुप से आगे बढ़ रहे हैं। हमारे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सिर्फ एक क्षेत्र का विकास ना कराकर सभी क्षेत्र का विकास करवाया है पहले के मुख्यमंत्री तो सिर्फ अपने क्षेत्र तक सीमित रह जाते थे मगर हमारे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बिना भेदभाव के हरियाणा के सभी क्षेत्रों में विकास करवाया है। डॉ अर्चना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने गांव हो या शहर हर जगह विकास किया है। बिना पर्ची और खर्ची के युवाओं को नौकरी देने का काम भाजपा की सरकार ने किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आने के बाद नौकरी में पारदर्शिता लाने के डी और सी ग्रुप की नौकरी में इंटरव्यू सिस्टम बंद का काम किया। ताकि युवाओं को नौकरी में पारदर्शिता से और बिना किसी इंटरव्यू के नौकरी मिल सके। अब मोदी ने युवाओं के लिए अग्निपथ योजना लाए हैं जिससे की युवाओं अब देश सेवा कर सके और देशभक्ति का जज्बे के साथ देश की रक्षा में अपना योगदान दें।

इस अवसर पर चेयरमैन अशोक कुच्छल, विनोद छौक्कर, सौरभ गुप्ता, राधेश्याम जिंदल, सुशील जिंदल, मंजीत डिकाडला,तरुण गोयल, संजय, नरेश कौशिक, मनीष, सतबीर छोकर, अनिल त्यागी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments