Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


जान देने की नियत से पेड़ पर फंदा लगाकर लटका युवक, राहगीर के प्रयास से बची जान 


BOL PANIPAT : एक प्रवासी युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक युवक की नजर पेड़ से लटके प्रवासी युवक पर पड़ी और उसने सूझबूझ से उसकी जान बचाई.

मिली जानकारी के अनुसार पानीपत के पसीना कला गांव के खेतों में फैक्ट्रियों के पीछे मंगलवार को प्रवासी युवक अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए पेड़ से फंदा लगाकर झूल गया. इसी बीच सड़क पर जा रहे अन्य युवक की नजर फंदे पर लटके इस युवक पड़ी. समय रहते राह चल रहे युवक ने आनन-फानन में फांसी पर लटके युवक को नीचे उतारा. युवक की सांस चल रही थी. राहगीर ने तुरंत डायल 112 पर मामले की सूचना दी. डायल 112 की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंच कर युवक को पानीपत के सिविल अस्पताल में पहुंचाया.

युवक की हालत अभी नाजुक बताई जा रही है. एक बार होश में आने के बाद युवक ने अपना नाम पट्टू बताया है. फिलहाल पुलिस युवक के परिजनों की तलाश के लिए आसपास की फैक्ट्री में संपर्क कर रही है. अभी पट्टू नाम का ये युवक पानीपत के सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन है.

Comments