सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत
BOL PANIPAT : पानीपत के गांव अदियाना की असंध रोड चौक के समीप तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बाइक सवार दंपत्ति को कुचल दिया। सड़क हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई वही पत्नी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सड़क दुर्घटना के बाद आरोपी बस चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
यह सड़क हादसा शाम करीब 4:00 बजे हुआ मृतकों की पहचान असंध क्षेत्र के बल्ला गांव के दिलराज व उसकी पत्नी रामकली के रूप में हुई है। पति पत्नी दोनों बाइक पर अदियाना गांव में किसी रिश्तेदार के यहां आए हुए थे। रिश्तेदार से मिलने के पश्चात वह वापस अपने गांव की ओर लौट रहे थे इसी बीच यह सड़क हादसा हो गया। टक्कर लगने के बाद दोनों सड़क पर गिर गए और बस का पहिया दोनों के ऊपर से निकल गया।
हादसे की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को मिलने के पश्चात स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी। वही दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा बर्बाद कर सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में गैर इरादतन हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा।

Comments