Saturday, May 16, 2026
Newspaper and Magzine


8 ग्राम हैरोईन ( स्मैक ) सहित युवक को काबू किया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 13, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , सनौली : जलालपुर-2 गांव के पास सनौली खुर्द थाना पुलिस ने 8 ग्राम हैरोईन ( स्मैक ) सहित युवक को काबू किया और मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की। सनौली खुर्द थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि पुलिस टीम गढ़ी बेसक गांव के पास नंगला पार रोड पर मौजूद थी। इस दौरान गुप्त सुचना मिली कि कुर्बान S/0 यासिन वासी पत्थरगढ अपने गांव जलालपुर-2की और से पैदल आ रहा है और उसके पास काफी मात्रा में नशीला पदार्थ है। अगर T-POINT जलालपुर 2 पत्थरगढ रोड
के पास नाका लगाकर जांच की जाए तो कुर्बान को काबू किया जा सकता है। सुचना मिलते ही पुलिस टीम ने जलालपुर -2 टी पुआइन्ट के पास नाका लगाकर जांच शुरू की तो कुछ देर बाद एक लडका जलालपुर -2 की और से पैदल आता दिखाई दिया और पुलिस टीम को देखकर हैरान रह गया और पीछे मुढकर तेज गति से चलने लगा। पुलिस टीम ने उसे पकड लिया और उससे पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान कुर्बान S/0 यासिन वासी गावं पत्थरगढ के रूप में बताई। पुलिस टीम कार्यवाही करते हुए उसे नोटिस देकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट मुकेश कुमार दुरेजा एसडीओ यू एच् बी वी एन बिहौली के सामने उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास जेब से एक पोलिथीन पारदर्शी मे बुरे रंग का पाउडर नुमा पदार्थ मिला जोकि चैक किया तो अनुभव अनुसार पदार्थ हैरोईन ( समैक ) पाई गई। बरामद हैरोईन( समैक ) का प वजन 8 ग्राम बताया गया। स्मैक सहित आरोपी को पकड कर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई

Comments