हवन एवं मंत्रोच्चारण के साथ 3 दिवसीय जिला स्तरीय गीता महोत्सव का शुक्रवार को हुआ शुभारंभ
BOL PANIPAT , 2 दिसंबर। जिला प्रशासन और सूचना जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के सौजन्य से जीटीरोड़ स्थित आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रांगण में शुक्रवार को हवन एवं मंत्रोच्चारण के साथ 3 दिवसीय जिला स्तरीय गीता महोत्सव प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में पानीपत ग्रामीण से विधायक महिपाल ढांडा ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। गीता महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह हम सब के लिए ऐतिहासिक अवसर है। इस सुंदर और भव्य आयोजन में पहुंचे लोगों को उन्होंने बधाईयां व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गीता जयंती महोत्सव के इस ऐतिहासिक अवसर को भुलाया नहीं जा सकता। हजारों साल पहले कुरुक्षेत्र की भूमि पर भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। यह गीता ज्ञान उस वक्त जितना उपयोगी था, आज भी उतना ही उपयोगी है।

उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि गीता महोत्सव उस वक्त जितना उपयोगी था, आज भी उतना ही उपयोगी है। गीता का यह संदेश युगों-युगों तक याद रखा जाएगा। गीता महोत्सव न केवल कुरुक्षेत्र की भूमि पर बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर भी मनाया जा रहा है। उन्होंने जिला स्तरीय गीता महोत्सव में पहुंचे लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। गीता महोत्सव में शुक्रवार को हवन यज्ञ अवध धाम के अध्यक्ष दाऊ जी महाराज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर मेयर अवनीत कौर, एसडीएम वीरेंद्र ढुल, सीटीएम राजेश सोनी, जिला परिषद के सीईओ विवेक चौधरी, जेजेपी के जिला अध्यक्ष सुरेश काला,राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार के सुपुत्र अनिल पंवार के अलावा समाज सेवी सुनील ग्रोवर,अवनीश कुमार, वेद पराशर, रमेश माटा, अवनिश ठाकुर, रविन्द्र सैनी, सुभाष मीता, पंकज शर्मा, प्रमोद शर्मा सहित अनेको गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Comments