-अवैध शराब सहित तीन अलग अलग स्थान से 4 आरोपी गिरफ्तार. 33 बोतल शराब बरामद.
BOL PANIPAT : 23 सितम्बर 2024, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के निर्देशानुसार विधानसभा आम चुनाव को जिला में शांतिपूर्ण व भय रहित माहौल में करवाने के मद्देनजर पुलिस द्वारा अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए अभियान के तहत रविवार को पुलिस की टीमों ने तीन अलग अलग स्थान से 4 युवकों को अवैध शराब बेचते व तस्करी करते गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 33 बोतल अवैध अंग्रेजी व देसी शराब बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।
उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि रविवार को थाना सेक्टर 13/17 पुलिस की एक टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान सेक्टर 13/17 में मौजूद थी। इसी दौरान जीटी रोड की तरफ से एक अर्टिगा कार आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने पास आने पर कार को रूकवाकर तलाशी ली तो पीछे की सीट पर रखी गता पेटी से 12 बोतल अंग्रेजी शराब मार्का 100पाईपर बरामद हुई। शराब का लाईसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो युवक कोई भी कागजात पेश नही कर सका।पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान विशाल निवासी गांधी नगर करनाल के रूप में बताई।
इसी प्रकार थाना माडल टाउन पुलिस की टीम ने बिंझौल रोड पर गश्त के दौरान बिंझौल निवासी विकास को 3 बोतल अंग्रेजी शराब मार्का रॉयल ग्रीन व 5 बोतल देसी शराब मार्का रसीला संतरा सहित गिरफ्तार किया।
इसी प्रकार थाना किला पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर सैनी कॉलोनी में दबिश देकर घर में अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी सुभाष निवासी सैनी कॉलोनी को 6 बोतल व 30 पव्वे अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा सहित गिरफ्तार कर निशानदेही पर कमीशन पर शराब बिकवाने वाले आरोपी प्रवीन निवासी रामायणी चौक को गिरफ्तार किया

Comments