प्रशिक्षु के प्रमाण पत्रों में शुद्धि के लिए अंतिम अवसर: कृष्ण कुमार
BOL PANIPAT , 8 फरवरी। जिला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार ने बताया कि 2014 से 2019 तक प्रशिक्षण ले चुके ऐसे प्रशिक्षु जिनके प्रमाण पत्रों में किसी भी प्रकार की त्रुटि (नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि)इत्यादि हैं तो वह इसके लिए ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने यह अंतिम अवसर दिया है। प्रदेशभर में इस समय काफी राजकीय और प्राईवेट आईटीआई चल रही हैं जिनमें को-ऐड और महिला राजकीय आईटीआई भी शामिल है। इसके अतिरिक्त बहुत से प्रशिक्षु प्राईवेट आईटीआई में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग ने तीन फरवरी को इस बारे में आदेश जारी कर प्रदेश भर के सभी राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य को इस दिशा में कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। संस्थान में 2014 से 2019 तक दाखिल छात्रों/छात्राओं को आईटीआईडॉटएमआईएस पोर्टल के माध्यम से जारी प्रमााण पत्रों में छात्र/छात्रा की प्रोफाईल जैसे उसका नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि इत्यादि में शुद्धि के लिए भार सरकार द्वारा शिकायत पोर्टल खोल दिया गया है। छात्र/छात्रा स्वयं संस्थान में जाकर आईटीआईडॉटएमआईएस पोर्टल के होम पेज पर उपलब्ध लिंक कम्पलेंड टूल और उसमें ग्रिवेंस लॉग में जाकर शुद्धि के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Comments