आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संस्कार शाला क्लब के द्वारा राष्ट्रीय स्तर की हनुमान चालीसा पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया |
BOL PANIPAT : जी. टी. रोड स्थित आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संस्कार शाला क्लब के द्वारा राष्ट्रीय स्तर की हनुमान चालीसा पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | प्रतियोगिता का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग, संयोजक प्रो.अश्वनी गुप्ता , प्रो विनय भारती और क्लब के बाकि सदस्यों के द्वारा किया गया | इस अवसर पर डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा की इस प्रतियोगिता में देश भर से 50 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई | उन्होंने यह भी कहा की कॉलेज प्रबंधन की हमेशा से ये ही कोशिश रही है कि हम हमारे विद्यार्थियों को बुनियादी शिक्षा के साथ-साथ आध्यात्मिक ज्ञान भी दिलवाया जाए और इसी कड़ी में हमने इस अनूठी प्रतियोगिता का आयोजन करा जिसमे विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया |
इस अवसर पर प्रो.अश्वनी गुप्ता ने कहा की हनुमान चालीसा के पाठ का विशेष महत्व बतलाया गया है। हनुमान चालीसा के पाठ से कई तरह की तकलीफों का नाश हो जाता है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि के साथ आरोग्य का वास होता है। यदि किसी कारण मन अशांत है तो हनुमान चालीसा के पाठ से मन को शांति मिल सकती है। हर तरह के भय का नाश भी इसके पाठ से हो सकता है | सभी की प्रस्तुति एक से बढ़ कर एक थी और विजेताओं को चुनने में काफी मेहनत करनी पड़ी| निर्णायक मंडल की भूमिका संगीत विभाग से प्रो. राम दिया और प्रो धरम सिंह ने निभाई |
इस प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे :
प्रथम स्थान – रिधिमा , बी.ए तृतीय वर्ष (आई.बी पीजी कॉलेज, पानीपत), दूसरा स्थान –लक्ष्य तिवारी, एम्.पी.ए द्वितीय वर्ष कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी , कुरुक्षेत्र एवं तीसरा स्थान – अमन श्रीवास्तव , बी.सी.ए प्रथम वर्ष (आई.बी पीजी कॉलेज, पानीपत) ने ग्रहण किया।
विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया । इस वासर पर संस्कारशाला क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे | प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने संस्कारशाला क्लब को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी |

Comments