Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


इको क्लब के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 12, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT :देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय पानीपत के बॉटनिकल गार्डन में इको क्लब के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। प्रोफेसर दलजीत कुमार ने बताया कि आज समाजसेवी गौरव‌ लीखा संस्थापक सहयोग परिवार एवं अधिवक्ता मेहुल जैन संस्थापक आरंभ फाउंडेशन ,अनिल माली, डॉ तकदीर सिंह, रितेश माली, राजेश कुमार, मनजीत सिंह के सहयोग से अपराजिता, मोरपंखी, रात की रानी, पिंक सदाबहार आदि पौधे रोपित किए गए। समाजसेवी गौरव‌ लीखा एवं अधिवक्ता मेहुल जैन ने पौधारोपण को समय की जरूरत बताया और साथ ही कहा कि हम सब को मिलकर इस दुनिया व पानीपत शहर में बढ़ रहे प्रदूषण को पौधारोपण के माध्यम से कम करना है। पौधे हमे बिना किसी भेदभाव के एक समान ऑक्सीजन देते हैं इसके साथ दोनो समाजसेवियों के द्वारा बॉटनिकल गार्डन स्थापित करने के लिए प्राचार्या मैडम संजू अबरोल व प्रोफेसर दलजीत कुमार की तारीफ की।प्रोफेसर दलजीत कुमार ने महाविद्यालय में पौधारोपण करने के लिए दोनों समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया।

Comments