Monday, June 8, 2026
Newspaper and Magzine


4 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी. पड़ोसी पर लगे आरोप

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 8, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : समालखा क्षेत्र के एक गांव से एक बार फिर से एक मामला सामने आया जिसने एक बार फिर उजागर किया कि अपने आस पड़ोस में भी बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। इस बार एक 4 साल की बच्ची पड़ोसी के घर खून से लथपथ व बेसुध मिली है। आरोप है कि 35 साल के पड़ोसी  ने ही 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित मासूम बच्ची के परिजनों ने पड़ोसी  युवक पर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि बच्ची गली में खेलते हुए पड़ोसी युवक के घर चली गई थी। जहां आरोपी ने उसके साथ घिनौनी हरकत की।

डॉक्टरों ने बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक के पीजीआई में रैफर कर दिया है। इस घटना के बाद से युवक भी गांव से फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

Comments