Monday, September 7, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार, 60 बोतल अवैध देसी शराब बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 7, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 07 सितंबर : पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी सहित अवैध गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत रविवार को थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने कुलदीप नगर में एक युवक को अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 60 बोतल अवैध देसी शराब बरामद हुई है।

थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी सब इंस्पेक्टर अरविंद ने बताया कि थाना पुराना औद्योगिक पुलिस टीम को रविवार को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि कुलदीप नगर में एक युवक गली में प्लास्टिक कट्टे पर अवैध शराब रखकर बेच रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर अवैध रूप से शराब बेच रहे युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान देवेंद्र पुत्र सुभाष चंद निवासी कुलदीप नगर के रूप में बताई। मौके पर आरोपी के पास से 24 अध्धे व 192 पव्वे देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने युवक को बरामद शराब का लाईसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर अरविंद ने बताया कि बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना पुराना औद्योगिक में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने सोमवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

Comments


Leave a Reply