चोरी के मामले में नाबालिग सहित आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 27 मई 2022, चोरी के मामले में नाबालिग सहित आरोपी गिरफ्तार. थाना इसराना पुलिस ने चोरी के मामले में नाबालिग सहित आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान राहुल पुत्र सुशील निवासी नौलथा व एक की नाबालिग के रूप में हुई।
थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया वीरवार की देर सायँ थाना इसराना पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान डाहर टोल प्लाजा के पास मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की डाहर अड्डे पर संदिग्ध किस्म का एक युवक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दे आरोपी को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने अपनी पहचान राहुल पुत्र सुशील निवासी नौल्था के रूप में बताते हुए अपने साथी रविंद्र निवासी बिहौली व एक नाबालिग के साथ मिलकर करीब 20 दिन पहले गांव नौल्था में दिन के समय एक मकान से नगदी व जैवरात चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
गिरफ्तार आरोपी राहुल की निशानदेही पर चोरी की वारदात में शामिल नाबालिग को डाहर अड्डे से शुक्रवार को गिरफ्तार कर जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया। चोरी की राशि में से बची 500 रूपए की नगदी आरोपी राहुल के कब्जे से बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी राहुल को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। आरोपी रविंद्र को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
थाना इसराना में पूनम पत्नी बीरभान निवासी नौल्था की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है.
पूनम पत्नी बीरभान निवासी नौल्था ने थाना इसराना में 7 मई को शिकायत देकर बताया था की वह दवाई लेने के लिए गोहाना गई थी। दवाई लेकर वापिस घर पहुंची तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का भी ताला टुटा मिला। जांच करने पर 10 हजार रूपए, सोने का ओम व चांदी की पाजेब नही मिले। अज्ञात चोरी ताला तोड़कर नगदी व जैवरात चोरी कर ले गए। पूनम की शिकायत पर थाना इसराना में आईपीसी की धारा 454,380 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments