अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद सहित आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 31 मई 2022, सीआईए-टू पुलिस की टीम ने जीटी रोड पर अनाज मंडी कट के पास से एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद सहित गिरफ्तार किया हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान रविंद्र उर्फ काला पुत्र रामनिवास निवासी रायपुर सोनीपत के रूप में हुई। आरोपी से गहनता से पुछताछ में खुलासा हुआ कि वह दोस्तों में रौब दिखाने के लिए अवैध देसी पिस्तौल को रखता था। बरामद अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद को कब्जा पुलिस में लेकर गिरफ्तार आरोपी रविंद्र के खिलाफ थाना औधोगिक सैक्टर 29 में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया सोमवार की साय सीआईए-टू पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान जीटी रोड पर अनाज मंडी कट के पास मौजूद थी। पुलिस टीम को इसी दौरान रोड पर दिल्ली की और से एक संद्विगध किस्म का युवक पैदल आते दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाही करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर शक के आधार पर तलाशी ली तो आरोपी की पेंट की जेब से अवैध एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पिस्तौल को खोल कर चेक किया तो एक जिंदा रौंद मिला। पुलिस पुछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान रविंद्र उर्फ काला पुत्र रामनिवास निवासी रायपुर सोनीपत के रूप में बताई। आरोपी से गहनता से पुछताछ में खुलासा हुआ कि वह करीब महीना पहले उक्त अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद को यूपी के शामली से एक अज्ञात युवक से खरीद कर लाया था। गिरफ्तार आरोपी रविंद्र का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है, आरोपी के खिलाफ सोनीपत में अवैध शराब तस्करी का एक मुकदमा दर्ज है।

Comments