Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


कुछ बूथों को अति संवेदनशील बूथ करवाने हेतु भाजपा नेताओं ने चुनाव पर्यवेक्षक से की मुलाकात।

By LALIT SHARMA , in Politics , at June 17, 2022 Tags: , , ,

अति संवेदनशील बूथों का सुचारू व शांति पूर्ण मतदान के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात हो :राजीव जैन

BOL PANIPAT : समालखा 17जून, लोकतंत्र में मत का अधिकार सबसे बड़ा अधिकार होता है । कई बार गरीब व्यक्ति कई तरह के दबाव डाले जाते है । कई बूथों पर लड़ाई झगड़ा होने की आशंका होती है । जिससे मतदाता स्वतंत्रता पूर्व व निर्भय हो कर मतदान नही कर पाता है। इसलिए ऐसे चिन्हित अति संवेदन शील बुथ की रक्षा सुरक्षा की जाए ये शब्द भाजपा प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख व भाजपा समालखा निकाय चुनाव प्रभारी राजीव जैन ने चुनाव पर्यवेक्षक सुजान सिंह यादव से भेंट करने के बाद कही ।

उन्होंने जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता के साथ चुनावी पर्यावेक्षक सुजान सिंह यादव भेंट की। भाजपा नेताओं ने चुनाव पर्यवेक्षक को बताया की वार्ड नम्बर 2के बूथ संख्या 3 व 4, वार्डतीन के बूथ क्रमांक 5 व घोषित की6, वार्ड सात के डा बूथ क्रमांक 14वा 15, बूथ नौ के बूथ क्रमांक 18 व 18ए, वार्ड दस के बूथ क्रमांक 19व 20 अति संवेदनशील घोषित किए जाएं इन बूथों को अति संवेदनशील घोषित किया जाए। डा अर्चना व राजीव जैन ने भाजपा चेयर मैन प्रत्याशी अशोक कुच्छल हस्ताक्षरित प्रार्थना पत्र पर्यवेक्षक सुजान सिंह यादव को सौंपकर इन बूथों को अतिसंवेदनशील बूथ घोषित करके अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने की मांग की गई।

डा अर्चना गुप्ता ने कहा की लोकतंत्र में मत का अधिकार सबसे बड़ा अधिकार होता है। इस अधिकार की हर हाल में हिफाजत होनी चाहिए । सभी मतदाता निर्भीक हो कर मतदान प्रयोग कर सकेइसलिए अति संवेदनशील बूथों की सुरक्षा चाक चौबंद हो। इन बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात हो।

Comments