Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


‘ब्रेन टीजर’ प्रतियोगिता का आयोजन किया 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at June 22, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई. बी.  स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गणित विभाग द्वारा बी.सी.ए. प्रथम वर्ष के गणित के विद्यार्थियों के लिए ‘ब्रेन टीजर’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | इस प्रतियोगिता का संचालन प्रो. भावना द्वारा किया गया | प्राचार्य डॉ. अजय गर्ग ने कहा कि ब्रेन टीजर जैसी प्रतियोगिता से मस्तिष्क का विकास होता है और किसी भी गणित की पहेली या समस्या को सुलझाने के लिए कंप्यूटर से भी तेज दिमाग मानव मस्तिष्क ही है ।

गणित की पहेलियों को हल करने से बेहतर समझ, सही दृष्टिकोण और उच्च बौद्धिक क्षमता का विकास होता है। विभागाध्यक्षा  डॉ. अर्पणा गर्ग ने कहा कि गणितीय पहेलियां मनोरंजक गणित का एक अभिन्न अंग है । इन्हें हल करने के लिए सोल्वर को एक ऐसा समाधान खोजना होगा जो दी गई शर्तों को पूरा करता है । तर्क पहेली एक गणितीय पहेली है, इन को हल करने से विद्यार्थी के आईक्यू लेवल का विकास होता है और वह समस्या का समाधान करना सीखता है।

प्रो. भावना ने कहा कि यह गणितीय पहेलियां बच्चों के दृश्य धारणा कौशल में भी मदद करती है तथा हाथ से आंख समन्वय और स्थानिक जागरूकता में भी मदद करती हैं | इनको हल करने से हमारा मानसिक व्यायाम होता है, क्षमता में सुधार होता है और विद्यार्थी बेहतर सहयोग और टीम वर्क भी सीखता है। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया |

विद्यार्थियों ने इन पहेलियों को सिर्फ गेम ही नहीं समझा बल्कि उन्होंने इस ‘ब्रेन टीजर’ प्रतियोगिता से यह भी सीखा कि हम किस तरह अपनी स्टडी को मनोरंजक बनाकर अपने बौद्धिक कौशल का विकास कर सकते हैं। प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा :-

प्रथम स्थान:  दीर्घ

द्वितीय स्थान :  रोहित और वंशिका

तृतीय स्थान : कशिश

Comments