वर्कशाप से टायर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 23 जून 2022, समालखा चौक पुलिस की टीम ने समालखा आदर्श नगर में स्थित वर्कशाप से लाखों रूपए कीमत के टायर चोरी करने वाले दो आरोपियों को बुधवार सायँ पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अर्जून पुत्र सुंदर सिंह व साजिद पुत्र नसरूदीन निवासी एकता विहार कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई।
समालखा चौकी इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर महाबीर सिंह ने बताया प्रारंम्भिक पुछताछ में आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर वर्कशाप से 26 टायर चोरी करने बारे स्वीकारा। गहनता से पूछताछ करने, वारदात में शामिल फरार आरोपियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने व चोरी किये टायर बरामद करने के लिए पुलिस टीम ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
सब-इंस्पेक्टर महाबीर सिंह ने बताया समालखा चौकी पुलिस की एक टीम बुधवार को गश्त के दौरान जीटी रोड पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के दो युवक जीटी रोड मनाना मोड़ पर किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस देकर दोनों युवकों को काबू कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर 16/17 जून की रात समालखा आदर्श नगर में स्थित वर्कशाप से टायर चोरी करने बारे स्वीकारा। वर्कशाप में चोरी की वारदात बारे थाना समालखा में वजीर पुत्र भीम सिंह निवासी विकाश नगर समालखा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
थाना समालखा में वजीर पुत्र भीम सिंह निवासी विकाश नगर हथवाला रोड समालखा ने शिकायत देकर बताया था की उसने जीटी रोड स्थित पीएनबी बैंक के पीछे आदर्श नगर में मलिक मोटर के नाम से वर्कशाप व टायरों की एजेंसी कर रखी है। 16 जून की सायँ वह वर्कशाप को बंद कर घर चला गया था। सुबह आकर वर्कशाप खोली तो 44 टायर, 2 मोबाइल फोन व 7500 रूपए नही मिले। अज्ञात चोर रात के समय वर्कशाप के दरवाजे के उपर से अंदर घुस कर चोरी कर ले गए। शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना समालखा में आईपीसी की धारा 457,380 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments