Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


कन्फेंकशनरी की दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 28, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 28 जून 2022, पानीपत, सीआईए-टू पुलिस की टीम ने गोसअली मोहल्ला में स्थित कन्फेंकशनरी की दुकान में चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान साकिब पुत्र समीम निवासी गोसअली मोहल्ला पानीपत के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा एलईडी व 4597 रूपए बरामद।

सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया उनकी एक टीम सोमवार को गश्त के दौरान जीटी रोड पर गोहाना मोड़ के पास मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि एंजल मॉल के पास संदिग्ध किस्म का एक युवक किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर संदिग्ध युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान साकिब पुत्र शमीम निवासी गोसअली मोहल्ला पानीपत के रूप में बताई। गहनता से पुछताछ करने पर आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर एक सप्ताह पहले गोसअली मोहल्ला में स्थित कन्फेंशनरी की दुकान का रात के समय ताला तोड़कर एलईडी व नगदी चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी से पूछताछ में खुलाशा हुआ उसने शार्ट कट तरिके से पैसे कमाने की चाहत में साथी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की वारदात बारे थाना चांदनी बाग में मईनुदीन पुत्र इस्लामुदीन निवासी गोसअली मोहल्ला पानीपत की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।

थाना चांदनी बाग में मईनुदीन पुत्र इस्लामुदीन निवासी गोसअली मोहल्ला पानीपत ने शिकायत देकर बताया था कि उसने गोसअली मोहल्ला में कन्फेंशनरी की दुकान की हुई। 21 जून मंगलवार की रात वह दुकान को बंद कर घर चला गया था। दुकान के उपर ही घर है। वीरवार सुबह करीब 9 बजे देखा तो दुकान का ताला टूटा हुआ था। जांच करने पर एक एलईडी, 80 हजार रूपए व चार-पांच हजार के सिक्के नही मिले। अज्ञात चोर रात के समय ताला तोड़कर उक्त सामना व नगदी चोरी कर ले गए। शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना चांदनी में चोरी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया गिरफ्तार आरोपी साकिब ने पूछताछ में बताया उसने दुकान से चोरी की एलईडी व सिक्के अपने पास रख लिए थे। वही 80 हजार रूपए साथी आरोपी ने अपने पास रख लिए थे। आरोपी साकिब की निशानदेही पर चोरीशुदा एलईडी व 4597 रूपए के सिक्के बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी साकिब को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। वारदात में शामिल फरार इसके साथी आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments