चाकू की नोक पर लूट करने वाले गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार.
BOL PANIPAT :01 जूलाई 2022, थाना औधोगिक सैक्टर 29 पुलिस की टीम ने इक्को गाड़ी चालक से चाकू के बल पर लूट करने वाले गिरोह के फरार आरोपियों में से एक आरोपी को वीरवार सायँ गुप्त सूचना पर दबिस देकर मावटी स्कूल के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सोनू पुत्र कृष्ण निवासी मावटी समालखा पानीपत के रूप में हुई।
थाना औधोगिक सैक्टर 29 प्रभारी इंस्पेक्टर मंजीत ने बताया प्रारंम्भिक पूछताछ में आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुछताछ में खुलासा हुआ आरोपी नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो साथियों के साथ मिलकर जीटी रोड पर एक इक्को चालक से चाकू की नोक पर लूट करने की वारदात को अंजाम दिया। वारदात में संलिप्त फरार इसके साथी आरोपियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने, लूटी गई नगदी, मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद करने के साथ ही लूट की अन्य वारदातों बारे गहनता से पुछताछ करने के लिए पुलिस टीम ने आरोपी सोनू को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
लूट की उक्त वारदात बारे थाना औधोगिक सैक्टर 29 में नरेश निवासी बिहौली की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है :
थाना औधोगिक सैक्टर 29 में नरेश पुत्र फूल सिंह निवासी बिहौली ने शिकायत देकर बताया था कि वह इक्को गाड़ी चलाता है। 3 जून की साय करीब 9 बजे वह इक्को गाड़ी में गैस भरवाने के लिए पंप पर जा रहा था। रास्ते में जीटी रोड पर पसीना मोड़ के नजदीक वह गाड़ी को साइड में रोक कर पेशाब करने लगा, इसी दौरान अज्ञात लड़कों ने पीछे से आकर उसको पकड़ लिया। एक लड़के ने गर्दन पकड़ कर चाकू व दूसरे ने सूआ दिखाते हुए जो कुछ जेब में है निकालने व चाकू मारने की धमकी दी। आरोपियों के दो और साथी वहा पर आ गए, चारों आरोपी उससे मोबाइल फोन व 8 हजार रूपए छीनकर बाइक पर सवार हो मौके से फरार हो गए। शिकायत में नरेश ने बताया उनमे से एक आरोपी अक्षय को उसने पहचान लिया था। अक्षय पसीना कला गांव में अपने नाना कर्मबीर पुत्र सूरजा के पास रहता है। नरेश की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना औधोगिक सैक्टर 29 में आईपीसी की धारा 379बी,34 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments