Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित हुई राष्ट्रीय स्केच मेकिंग प्रतियोगिता

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at July 9, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :  आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत में राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन स्केच मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।  इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता के लिए बच्चों को छह प्रमुख लेखिकाओं में से किसी एक पर स्केच लाने को कहा गया जिसके अंतर्गत यह नाम शामिल थे:-

1 जेन ऑस्टन

2 कमला दास

3 सरोजिनी नायडू

4 गीतांजलि श्री

5 वर्जिनिया वूल्फ

6 टोनी मॉरिसन

 इस प्रतियोगिता में बच्चों ने अत्यधिक सुंदर कलाकारी की प्रस्तुति दिखाई। विद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय गर्ग जी ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है ‌। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अदिति डी. ए. वी. यमुनानगर एवं द्वितीय स्थान पर सकीना आई. बी. कॉलेज से रहे | विभागाध्यक्षा डॉ. मधु शर्मा ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिता से बच्चों में साहित्य के प्रति रुचि का विकास होता है। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रोफेसर प्रिया बरेजा एवं प्रोफेसर स्माइली बलूजा ने करवाया ।

Comments