समाजसेवी पार्षद विजय जैन ने हरी झंडी दिखाकर के हरिद्वार के लिए डाक कावड़ का शुभारंभ किया
BOL PANIPAT : आज पानीपत ग्रामीण हलके के लोकप्रिय नेता वह प्रसिद्ध उद्योगपति और वरिष्ठ समाजसेवी पार्षद विजय जैन ने हल्के की बाहरी कॉलोनिया अर्जुन नगर गंगाराम कॉलोनी और हरी नगर में हरी झंडी दिखाकर के हरिद्वार के लिए डाक कावड़ का शुभारंभ किया जिसमें सैकड़ों युवाओं नए भगवान शिव का बम बम भोले बोलते हुए विजय जैन का पगड़ी पहनाकर के और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया इस अवसर पर पार्षद विजय जैन ने कहा है कि सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना करने और बम बम बोलने से सभी पापों का समूल नाश हो जाता है
इसलिए सावन के महीने का हमारे वेदों और पुराणों में विशेष महत्व है उन्होंने कहा है कि जो व्यक्ति भगवान शिव का गुणगान करने के बाद कावड़ लेकर के और मां गंगा का पवित्र जल लेकर आपने गंतव्य स्थान पर पहुंच कर के भगवान शिव को गंगाजल अर्पित करते हैं उनके परिवार ने और देश परदेश में सुख शांति वह धन-धान्य का वास होता है इसलिए हम सभी को भगवान में मन लगाकर के अच्छे कार्य करने चाहिए
इस अवसर पर पानीपत ग्रामीण विकास मोर्चा के अध्यक्ष सतपाल राणा उषा चौहान सुनीता बंसल समाजसेवी राजेश ठेकेदार ब्राह्मण सभा के युवा प्रधान रविंद्र शर्मा धीरा सिंह पंडित शीशपाल शर्मा राममेहर सैनी राजेंद्र प्रधान पंडित ओम प्रकाश शर्मा दीपक आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे

Comments