Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


बढ़ती हुई महंगाई में खाने पीने की चीजों पर जीएसटी लगाना बेहद गलत: सुखबीर सिंह मलिक

By LALIT SHARMA , in Politics , at July 26, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : एक तरफ महंगाई अपने चरम सीमा पर है दूसरी तरफ सरकार दूध दही पनीर सब्जी चावल आटा दाल पर टैक्स जा रही है। महंगाई के मुद्दे पर बोलते हुए आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष सुखवीर मलिक ने सरकार की नीतियों को दोषी ठहराते हुए कहा के सरकार की गलत नीतियों की वजह से महंगाई दिन पर दिन बढ़ती जा रही है । पहले महंगाई क्या काम थी जो सरकार ने अब खाने पीने की चीजों पर भी जीएसटी लागू कर दी है इससे महंगाई और बढ़ेगी। मध्यम वर्ग और निम्न वर्ग इसे पूरी तरह से प्रभावित है आय का साधन नहीं बढ़ रहे परंतु खर्चे दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं सुखबीर मलिक ने कहा सरकार को तुरंत प्रभाव से खाने पीने की चीजों पर जीएसटी वापस लेना चाहिए ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
अभी पिछले दिनों में सिलेंडर की गैस के रेट बढ़ाया गया उसको भी कम किया जाए कच्चे तेल के दाम पिछले 8 महीने में $30 से अधिक कम हुआ है परंतु पेट्रोल डीजल के दाम वही के वही है सरकार को तुरंत प्रभाव से पेट्रोल और डीजल में भी ड्यूटी कम करके राहत देनी चाहिए।

Comments