बिचपड़ी मंडल की कार्यकारणी बैठक सम्पन्न
BOL PANIPAT : 11 अगस्त , भाजपा बिचपड़ी मंडल कार्यकारिणी बैठक रोड धर्मशाला में सम्पन्न हुई. बैठक के आरंभ में भारत माता, डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए गए। ततपश्चात दीप प्रज्वलित किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अर्जुन ने की. वंदे मातरम् गीत का गायन अमित राणा व बीनू गुज्जर ने किया । मंच का संचालन कपिल राणा, राजपाल हरी नगर व प्रदीप अग्रवाल ने संयुक्त रुप से किया। बैठक को सम्बोधित करते हुई समाज सेवी हरपाल सिंह ढांडा ने कहा कि हमें 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान में जुटना है। उन्होने कहा कि झण्डा पूरी मर्यादा से फहराए। तिरंगे को नमन करे पुष्प अर्पित करें।
हरपाल सिंह ढांडा ने कहा कि तिरंगा देश की आन बान शान है। इस तिरंगे ने ही हमें आजादी दिलाई। जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने कहा के सभी मुख्य कार्यकर्ता अपने अपने बूथ की बूथ समितियां गठित कर लें । पन्ना प्रमुख , अर्ध पन्ना प्रमुख व पन्ना समितियों का भी गठन कर लें । डॉ अर्चना ने कहा कि पन्ना समिति, बुथ समिति ही हमारी चुनावी रणनीति को धरातल पर लागू करती है। डॉ अर्चना ने कहा कि मोदी के आठ साल के कार्यकाल में देश आत्मविश्वास से लबरेज है व हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। भारत का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा है।
अर्चना ने कहा कि मोदी अब विश्व के नेता बन गए हैं। मेयर अवनीत कौर ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के बारे में प्रकाश डाला। मंडल प्रभारी व भाजपा जिला मीडिया प्रमुख ईश कुमार राणा ने कहा कि पूरे विश्व ने मोदी के कोरोना के कुशल प्रबंधन की प्रशंसा की है। मुफ्त में वैक्सीन लगवाने जैसा बहुत बड़ा काम मोदी ने किया। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है जो पूरे विश्व में एक मिसाल है।

Comments