Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


तिरंगा हमारे देश की आन बान शान व हमारी जान से भी प्यार है – ओमवीर सिंह पवार

By LALIT SHARMA , in Politics , at August 14, 2022 Tags: , , , ,

पानीपत ग्रामीण की देशराज, महादेव व हनुमान कॉलोनी के मेन रोड पर नशा मुक्ति समाज सुधार समिति ने निकली आजादी तिरंगा गौरव यात्रा

BOL PANIPAT : 14 अगस्त, 2022:- नशा मुक्ति समाज सुधार समिति (रजि0) पानीपत के तत्वाधान में आज पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की देशराज कॉलोनी, महादेव कॉलोनी व हनुमान कॉलोनी के मेन रोड राजीव कॉलोनी के नाले की पुलिया से शुरू होकर उक्त कॉलोनियो के रास्ते बनियो वाले श्मशान घाट तक आजादी की 75वी वर्षगांठ पर आजादी गौरव तिरंगा यात्रा समिति के पदाधिकारियों व कॉलोनियो के गणमान्य व्यक्तियों मिलकर पदयात्रा के माध्यम से यात्रा निकाली गई । समिति अध्यक्ष राजकुमार राणा ने कहा कि भारतवर्ष की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ है, यह हर भारतीय के लिए बड़े गर्व की बात है। स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए अनगिनत भारतियों ने अपने प्राण न्योछावर किए, जिनके हम सदैव ऋणी रहेंगे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समिति सरपरस्त समाजसेवी ओमवीर सिंह पवार ने कहा कि हमारा इतिहास हमारे महान स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास से जुडा हुआ है। आजादी की लड़ाई में हमारे वीर योद्धाओ ने अंग्रेजो की अनेक यातनाएं झेली, देश की स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी इन्ही वीर सपूतों ने अपने प्राणों को न्योछावर कर देश को आजाद कराया । पवार ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में समस्त भारतीयों ने स्वतंत्रता संग्राम में ऐतिहासिक व निर्णायक भूमिका निभाई। चाहे वह ‘सत्याग्रह’ हो, ‘नमक आंदोलन’ हो, ‘असहयोग आंदोलन’ हो या ‘भारत छोड़ो आंदोलन’, के माध्यम से ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ दुनिया के सबसे बड़े एवं लंबे समय तक चलने वाले ‘अहिंसक आंदोलन’ का नेतृत्व किया ओर उसी के कारण आज हम आजादी को जश्न के रूप बड़ी धूमधाम से मना रहे है । देशवासी कभी उन शूरवीरो कभी नही भूलेगा जिनकी वजह से हम सब देशवासी खुली हवा में सास व सकूंन कि जीनव जी रहे है । समिति के सरपरस्त कामरेड पुष्पेंद्र शर्मा ने कहा कि आजादी गौरव तिरंगा निकलकर हम सब उन सच्चे सपूतो को श्रद्धाजंलि अर्पित कर रहे जिन्होंने देश आजादी के लिये अपने प्राणों की भी प्रवाह नही की उन शहीदों की वजह से आज हम सब यह आजदी का अमृत महोत्सव मनाया रहे । उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा से स्वतंत्रता सग्राम में अपने प्राणों को न्योछावर करने शहीदों के योगदान को हम आज की युवा पीढ़ी तक पहुचना चाहते है ।
इस अवसर राजकुमार राणा, समाजसेवी ओमवीर सिंह पवार, कामरेड पुष्पेन्द्र शर्मा उर्फ बग्गा, सन्तोष शर्मा, बंसीलाल, बलवान शर्मा, राज कबीरपंथी, रामबीर राणा, जसबीर राणा, प्रदीप राणा, राज सिंह कश्यप, मनोज गर्ग, यामीन मलिक, इस्लाम मलिक आदि काफी संख्या कॉलोनीवासी मौजूद थे ।

Comments