आमंत्रित व्याख्यान का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : आई.बी. महाविद्यालय की जीव विज्ञान परिषद, आई.क्यू.ए. सी. और रिसर्च डेवलपमेंट सेल के संयक्त तत्वावधान में एक आमंत्रित व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सम्मिलित रूप से लगभग 100 प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता अखिल भारतीय चिकित्सा संस्थान (एम्स), नई दिल्ली के चिकित्सा वैज्ञानिक डॉ. दीपक धमनेटिया ने “लाइफ़्स्टाईल बिहेवियर और हेल्थ” विषय पर सारगर्भित व्याख्यान दिया। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि हमारे जीवन में आहार और दैनिक व्यवहार का बहुत महत्व है और अगर हम चिकित्सक के बताए हुए तरीके से अपना खानपान और जीवन शैली चलाते हैं तो कई गंभीर बीमारियों से हम बच सकते हैं। मुख्य वक्ता ने बताया कि हमारे जीवन में मुख्य चार रिस्क फ़ैक्टर होते हैं- असंतुलित आहार, फिजिकल इनैक्टिविटी, तंबाकू और शराब सेवन। इनसे बहुत सी बीमारियां उत्पन्न होती हैं। इसी के साथ उन्होंने बताया कि कैन्सर, हार्ट डिज़ीज़ और रक्तचाप का मुख्य कारण हमारा असंतुलित आहार है, और हम इन विकारों को अपने संतुलित आहार और जीवन शैली में बदलाब करके ठीक कर सकते हैं। डॉ. दीपक ने यह भी कहा कि आज के समय में इंटरनेट, कम्प्यूटर और मोबाइल के अधिक उपयोग से होने वाली आंखों और रीढ़ की हड्डी की समस्यायों से कैसे बच सकते हैं। संयोजक डॉ. निधान सिंह ने कहा कि धूम्रपान, मद्यपान आदि ख़राब आदतों से बचना चाहिए और अपनी लाइफ़स्टाइल में थोड़े से बदलाव करने से हम इससे जुड़ी परेशानियों पर काबू पा सकते हैं। सह-संयोजक प्रो.पवन कुमार ने मुख्य वक्ता डॉ. दीपक धमनेटिया का धन्यवाद किया और कहा कि यह कार्यक्रम सभी के लिए ज्ञानवर्धक रहा। इस कार्यक्रम की मेज़बानी प्रो. अंजूश्री ने की और प्रो.भावना मलिक ने मुख्य वक्ता और सभी उपस्थित सहभागियों का धन्यवाद व्यक्त किया।

Comments