“ब्यूटी ऑफ़ मानसून” विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन
BOL PANIPAT : स्थानीय आई.बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा अंग्रेजी विभाग द्वारा एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विषय था “ब्यूटी ऑफ़ मानसून ”. इस प्रतियोगिता में विभिन्न कालेजों के 20 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता के तहत प्रतिभागियों को प्रकृति की फोटो खीचनी थी। प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक फोटो भेजी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने किया उन्होंने कहा कि सावन भादों में प्रकृति की सुन्दरता अपने चरम पर होती है। इस प्रतियोगिता से बच्चों को प्रकृति से जुड़ने का अवसर भी मिलता है। अंग्रेजी विभागाध्यक्षा डॉ. मधु शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय समय-2 पर ऐसी प्रतियोगिता करवाता रहता है तथा बच्चों को ऐसी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के परिणाम यह रहे-
प्रथम- रोहित जोशी, बी. सी. ए प्रथम वर्ष , द्वितीय स्थान वंश , बी एस. सी. प्रथम वर्ष , गौरव बी. सी. ए द्वितीय वर्ष एवं तृतीय स्थान अमन बी. सी. ए प्रथम वर्ष रहे }
इस प्रतियोगिता का संचालन प्रो. सोनल एवं प्रो. मंजली द्वारा किया गया। विजेताओं को ई-सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

Comments