Wednesday, July 22, 2026
Newspaper and Magzine


हेरोइन (मादक पदार्थ) तस्करी के मामले में फरार चल रहा सप्लायर गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 6, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 6 सितम्बर 2022: एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने हेरोइन (मादक पदार्थ) तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी मशव्वर निवासी राणा माजरा को गुप्त सूचना पर दबिस देकर गांव राणा माजरा बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया पूछताछ में आरोपी ने हेराइन तस्करी की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकार किया। गहनता से पूछताछ करने के बाद आरोपी मशव्वर को पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया गत 6 फरवरी को एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने सनौली अनाज मंडी के पास से गढ़ी बेसिक निवासी माहिर पुत्र इस्लाम को 10.50 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी इस्लाम के खिलाफ थाना सनौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपी माहिर ने उक्त हेरोइन राणा माजरा निवासी मशव्वर से लेकर आने बारे स्वीकारा था। पूछताछ में आरोपी माहिर से खुलाशा हुआ था कि आरोपी मशव्वर ने तस्करी करने के लिए उसको हेराइन दी थी।

सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया आरोपी माहिर को न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद पुलिस टीम आरोपी सप्लायर मशव्वर की धरपकड़ के लिए उसके संभावित ठीकानों पर दबिस दे रही थी। आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिए ठीकाने बदल छुपकर रह रहा था। पुलिस टीम को सोमवार सुबह आरोपी मशव्वर के गांव में अड्डे के पास घूमने बारे सूचना मिली तो टीम ने तुरंत मौके पर दबिस देकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

Comments