Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध हथियारों सहित आरोपी गिरफ्तार. दो देसी पिस्तौल बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 8, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 8 सितम्बर 2022, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन (आईपीएस) के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध हथियार व मादक पदार्थों की तस्करी सहित गैर कानूनी धंधे में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के दौरान सीआईए थ्री की टीम ने बुधवार को गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाही करते हुए सौदापुर बस अड्डे के पास एक आरोपी को दो अवैध असलों सहित गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की। आरोपी की पहचान मंजीत निवासी गौहरणी शामली यूपी हाल किरायेदार सौदापुर पानीपत के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया आरोपी मंजीत के खिलाफ थाना पुराना औद्योगिक में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपी से खुलासा हुआ कि उसे हथियार रखने का शौक है। करीब 5 महीने पहले वह अपने गांव गौहरणी युपी में गया था। गांव से वापिस आते समय कैराना में एक अज्ञात युवक से उसने उक्त दोनों देसी पिस्तौल 8 हजार रूपए में खरीदे और पानीपत सौदापुर में किराये के कमरे पर ले आया। आरोपी मंजीत दोस्तों में रौब दिखाने के लिए अवैध हथियार साथ लेकर चलने लगा। बरामद हथियारों को कब्जा पुलिस में लेकर गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी मंजीत को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया बुधवार को उनकी एक टीम गश्त के दौरान असंध रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक युवक गांव सौदापुर की और से गांव के अड्डे की तरफ आएगा। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर तुरंत सौदापुर अड्डे पर नाकाबंदी कर वहा से गुजरने वाले संद्विगध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक युवक गांव सौदापुर की और से हाथ में प्लास्टिक का कट्टा लिये पैदल आते दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाही करते हुए कुछ कदमों पर ही आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचना मंजीत पुत्र ओमप्रकाश निवासी गौहरणी शामली यूपी हाल किरायेदार सौदापुर पानीपत के रूप में बताई। पुलिस टीम ने आरोपी के प्लास्टिक कट्टे की तलाशी ली तो दो अवैध देसी पिस्तौल 12 बोर मिले। पुलिस टीम ने बरामद अवैध दोनों देसी पिस्तौल को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी मंजीत के खिलाफ थाना पुराना आद्योगिक में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।

Comments