फसल की गिरदावरी की पड़ताल के लिए डीसी ने किया भालसी मडलौडा व नारा गांव का दौरा
BOL PANIPAT , 12 सितंबर। उपायुक्त सुशील सारवान ने सोमवार को गिरदावरी की पड़ताल के लिए मडलौडा तहसील के भालसी, मडलौडा व नारा गांव का दौरा किया। इस दौरान उपायुक्त ने उपरोक्त गांवों की गिरदावरी की पड़ताल की और राजस्व विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों, कानूनगो एवं पटवारियों को निर्देश दिए कि वे गिरदावरी से सम्बंधित कार्य मौके पर जाकर करना सुनिश्चित करें।
उपायुक्त ने सीजरा, जमाबंदी एवं टेबलेट के माध्यम से गिरदावरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि फसलों की गिरदावरी करना एक अहम कार्य है, इसलिए सम्बंधित कर्मचारी एवं अधिकारी इसमें किसी भी तरह की कौताही ना करें। फसल खरीफ व रबी के दौरान सम्बंधित पटवारी द्वारा गिरदावरी का कार्य किया जाता है। इसके पश्चात कानूनगो, तहसीलदार, एसडीएम, उपायुक्त एवं आयुक्त द्वारा गिरदावरी की पड़ताल की जाती है। इस अवसर नायब तहसीलदार सोरभ शर्मा, सदर कानूनगो सुरेन्द्र कुमार, पटवारी प्रवीन कुण्डु व संजीव शर्मा सहित सभी सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments