हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर धूमधाम से मनाया हिंदी सप्ताह का समापन समारोह
BOL PANIPAT : डी.ए.वी.पुलिस पब्लिक स्कूल में 14 सितंबर 2022 बुधवार को हिंदी दिवस सप्ताह का समापन समारोह आयोजित किया गया। हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में 7सितम्बर 2022 से 14सितंबर2022 तक स्कूल में प्रतिदिन भिन्न-भिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गई। हिंदी सप्ताह के दौरान छात्रों ने नारा लेखन, पोस्टर बनाओ, अनुच्छेद लेखन, निबंध लेखन आदि प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। समापन समारोह के अंतर्गत छात्रों ने दोहा वाचन, मुहावरों के माध्यम से हास्य नाटक, काव्य, गायन, नृत्य , काव्य संगोष्ठी, भाषण, भावाभिव्यक्ति एवं नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से हिंदी भाषा का महत्व बताया और सभी की वाहि-वाहि लूटी। प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की हौंसला अफ़जाई की और कहा एक भाषा के रूप में हिंदी न सिर्फ़ भारत की पहचान है बल्कि यह हमारे जीवन मूल्य, संस्कृति एवं संस्कारों की सच्ची संवाहक और परिचायक भी है। बहुत सरल, सहज और सुगम भाषा होने के साथ-साथ हिंदी विश्व की सबसे वैज्ञानिक भाषा है। अपने देश के विकास के लिए सभी को हिंदी भाषा के महत्व को समझना चाहिए एवं समर्पण और प्रेरणा की भावना से देश हित के लिए कार्य करना चाहिए जिससे एक नए आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की नींव रखी जा सके। हिंदी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

Comments