श्री राम की सेवा करने में नम्बर वन होना ही असल मकसद : भीम सचदेवा
BOL PANIPAT : श्री राम की सेवा करने में नम्बर वन होना ही उनका असल मकसद है । शहर में बहुत सुन्दर दशहरा मनाने के लिए सभी सदस्यों को एकजुट होकर जी जान से मेहनत करनी होगी । यह बात श्री राम दशहरा कमेटी (रजि) बरसत रोड पानीपत के प्रधान भीम सचदेवा ने बरसत रोड स्थित हर्ष गार्डन में कमेटी की सामान्य बैठक में कही । उन्होंने कहा कि 05 अक्टूबर को सैक्टर 13-17 के हुडा ग्राउंड में पहले की भांति इस वर्ष भी शहर का नम्बर वन दशहरा मनाया जाएगा। जिसमें भक्ति व श्री राम की शिक्षाओं का संदेश दिया जाएगा । बैठक में सर्वप्रथम श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया व अभी तक के कार्यों की समीक्षा की गई ।

महासचिव सुभाष गुलाटी ने बताया कि रावण दहन का समय सांय 5.59 बजे होगा। उप प्रधान सुभाष बठला ने बताया कि महावीर स्वरूप अपना पंजीकरण बजाज पेंट्स, बरसत रोड चुंगी, आनन्द फर्नीचर नूरवाला अड्डा पर करवा सकते हैं । महावीर स्वरूपों को बिना पंजीकरण के सुरक्षा घेरे में जाने की अनुमति नहीं होगी। 18 वर्ष से कम आयू के सेवक महावीर स्वरूप धारण न करें ।
प्रवक्ता भूषण मदान ने बताया पंकज त्यागी के सौजन्य से जुगनी पंजाबी ढोल पंजाब से बुलाए जाएंगे जो दशहरा पर्व वाले दिन पंजाबी सभ्यता एवं विरसे की भंगड़ा डालते हुए छाप छोड़ेगें। उप प्रधान हरबंस आनन्द ने विश्वाश दिलाया कि सुरक्षा के घेरे में पुख्ता प्रबन्ध किए जाएंगे । किसी भी प्रकार की कोई कौताही नहीं बरती जाएगी। मीडिया प्रभारी सुनील थम्मन ने बताया कि आपातकालीन चिकित्सा के लिए डाॅक्टरों की टीम एवं एम्बूलैन्स दशहरा स्थल पर उपलब्ध रहेगी।

आज की इस बैठक में संरक्षक मनोहर लाल शर्मा, सुनील चोपड़ा, राजकुमार जैन प्रधान भीम सचदेवा, वरिष्ठ उपप्रधान जुगल आहूजा, महासचिव सुभाष गुलाटी, प्रवक्ता भूषण मदान, मीडिया प्रभारी सुनील थम्मन, हरीश अरोड़ा, उपप्रधान हरबंस आनन्द, दिनेश खुराना, सुभाष बठला, राजेन्द्र ग्रोवर सहसचिव राकेश आनन्द, विपिन बजाज प्रचार मन्त्री सोमनाथ मदान, अमर मिगलानी, चन्द्र आर्य प्रबन्धक जय भगवान ग्रोवर, प्रीतम लाल बतरा, लाजपत मल्होत्रा सह प्रबन्धक अशोक कालड़ा, महिन्द्र कवात्रा , सतीष सुखीजा, सदस्य कमल आहूजा, विक्की खनीजा , अशोक कपूर, प्रेमनाथ मदान, मनीष कुमार, अर्जुन दास, यश पाल चौधरी, रामसरूप चावला, रविन्द्र खन्ना, ओम प्रकाश ममता, संजय, भारत बुद्धिराजा, रंजीत भ्याना, कमल बजाज, अतुल कंसल, नलिन भाटिया, मंजीत पांचाल, नरेश बजाज, पूर्ण ईशपुनानी, मदन लाल, शाम सुन्दर लाजपाल, पंकज त्यागी, कपिल भटनागर, गुलशन बतरा, मनीष नागपाल, बी.डी वधवा, मनोज ढींगड़ा, राकेश बरेजा, महेश इन्द्र कुमार, प्रदीप शर्मा, राजेश शर्मा, अनिल बजाज, अशोक आनन्द, प्रवीन अरोड़ा, महेन्द्र खतरी, चमन गुलाटी, सुरेश काठपालिया, विनोद कुकरेजा, सुमेर भारद्वाज आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Comments