Friday, June 12, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार. चोरी की 10 बाइक बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 18, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 18 अक्तूबर 2022, पानीपत, सीआईए टू की टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संजय निवासी दयालपुर कुरूक्षेत्र के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से चोरी की 10 बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने उसे माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया सोमवार को उनकी एक टीम गश्त के दौरान असंध रोड पर शनि मंदिर के पास मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म को एक युवक डिस्कवर बाइक पर सवार होकर रामलाल चौक की और से असंध नाका की तरफ आ रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने अंसध नाका पर नाकाबंदी कर बाइक सहित आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान संजय पुत्र रामचंद्र निवासी दयालपुर कुरूक्षेत्र के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर आरोपी युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त बाइक 10 दिन पहले तहसील कैंप में एक दुकान के सामने से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना तहसील कैंप में सतीश निवासी विकाश नगर तहसील कैंप की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया पूछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ कि वह नशा करने का आदि है। नशे की लत पूरी करने के लिये पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। आरोपी पिछले 6 महीने से बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने में सक्रिय था। आरोपी पानीपत व करनाल में विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी कर एनएफएल के पास बंद पड़ी फैक्टरी में छुपाकर खड़ी कर देता था। सोमवार को आरोपी चोरीशुदा डिस्क्वर बाइक को छुपाने के लिए जा रहा था। आरोपी की निशानदेही पर एनएफएल के पास बंद पड़ी फैक्टरी से चोरी की बाइकों को बरामद किया गया।

बाइक चोरी की निम्न वारदातो का खुलासा हुआ :

  1. आरोपी ने 10 दिन पहले तहसील कैंप में दुकान के बाहर से डिस्कवर बाइक चोरी की। थाना तहसील कैंप में सतीश निवासी विकाश नगर तहसील कैंप की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  2. आरोपी ने 20 दिन पहले सनौली रोड पर सब्जी मंडी से स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना चांदनी बाग में अजय निवासी एनएचबीसी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  3. आरोपी ने 12 दिन पहले फतेहपुरी चौक पर रामलीला ग्राउंड से स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना तहसील कैंप में कुलदीप निवासी फरीदपुर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  4. आरोपी ने 12 दिन पहले करनाल में बस स्टेंड के पास होटल के बाहर से स्पलेंडर बाइक चोरी की। करनाल थाना शहर में मुकदमा दर्ज है।
  5. आरोपी ने एक सप्ताह पहले एसपी कालोनी करनाल से एक बाइक चोरी की। करनाल के थाना सैक्टर 32/33 में मुकदमा दर्ज है।
    इसके अतिरिक्त आरोपी ने नशे की हालत में अलग-अलग स्थान से 4 बाइक चोरी की। बाइक मालिक की पहचान ना होने पर उक्त 5 बाइक को 102 सीआरपीसी की तहत कब्जा पुलिस में लिया गया।

Comments