भ्रष्टाचार मुक्त भारत ऑपरेशन : विद्यार्थियों के लिए शपथ समारोह का आयोजन किया
BOL PANIPAT : इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत ऑपरेशन के तहत 31.10.2022-06.11.2022 को सतर्कता जागरूकता सप्ताह घोषित किया।जिसके लिए एक अभियान भ्रष्टाचार मुक्त भारत विकसित भारत चलाया इस अभियान के तहत पानीपत रिफ़ाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्पलैक्स की 1 टीम ने आइओसीएल की ओर से दिनांक 28.10.2022 को आई बी पी जी कॉलेज में आकर विद्यार्थियों के लिए एक शपथ समारोह का आयोजन किया इस शपथ समारोह में भ्रष्टाचार को न अपनाने का वचन लिया गया विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह के तौर पर की रिंग्स भी भेंट किए गए इस सारे कार्यक्रम को सुचारु रूप से चलाने के लिए वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डॉ. अजय गर्ग प्रिंसिपल आई बी पी जी कॉलेज ने इस आयोजन के उद्देश्य की सराहना की और विद्यार्थियों को सदैव भ्रष्टाचार से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।इस कार्यक्रम में प्रो. रुचिका और प्रो. हिमांशी मौजूद रहे ।

Comments