गुरु पर्व के उपलक्ष्य पर बच्चों ने गुरुद्वारे के किए दर्शन
BOL PANIPAT : जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल के नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को गुरुपर्व पर गुरुद्वारा गुरु रामदास सिंह साहिब मॉडल टाउन के दर्शन के लिए ले जाया गया। बच्चों के साथ उनकी कक्षा अद्यापिकाएँभीगई । वहां बच्चों को सिखों के पहले गुरु और सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के जीवन के विषय में जानकारी दी गई बच्चों ने शब्द कीर्तन का आनंद लिया और लंगर भी छक्का। सभी बच्चे बड़े उत्साहित व प्रसन्न थे।विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्या ऋतु सिंह में सभी को गुरु पर्व की शुभकामनाएं दी और बच्चों को गुरु नानक देव की शिक्षाओं को अपने जीवन में ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया । इस अवसर पर डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने बच्चों को कहा कि हमें ईमानदारी और मेहनत से कार्य करना चाहिए और ईश्वर का स्मरण करना चाहिए । विद्यालय के चेयरमैन श्री अतुल जैन ने गुरु पर्व की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को परोपकार और सच्चाई के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया । गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने विद्यालय को समृति चिन्ह भी भेंट किया ।

Comments