बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू. चोरी की दो बाइक बरामद.
BOL PANIPAT : 08 नवम्बर 2022, एंटी व्हीकल थेप्ट की टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को काबू कर आरोपी की निशानदेही पर चोरी की दो बाइक बरामद की है। आरोपी की पहचान अंकित निवासी गढ़ी सिकंदरपुर पानीपत के रूप में हुई।
एंटी व्हीकल थेप्ट टीम इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम सोमवार को गश्त के दौरान जीटी रोड सैक्टर 25 कट पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि संद्विगध किस्म का एक युवक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर अनाज मंडी कट की और से जीटी रोड़ पर सैक्टर 25 कट की तरफ आएगा। युवक के पास बाइक चोरी की होने की संभावना है। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम ने तुरंत सैक्टर 25 कट पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक युवक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर अनाज मंडी कट की तरफ से आया। पुलिस टीम ने युवक को नाके पर रोक कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अंकित पुत्र वियजपाल निवासी गढ़ी सिकंदरपुर पानीपत के रूप में बताई। बाइक के कागजाम मांगने पर आरोपी युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक मार्च में हॉली पार्क के पास से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में राजबीर निवासी गढ़ी सिकंदरपुर पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया बाइक चोरी की अन्य वारदात बारे पूछताछ करने पर आरोपी ने एक अन्य एचएफ डिलक्स बाइक नवम्बर 2021 में हॉली पार्क के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में निखिल निवासी सौधापुर पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। आरोपी ने बाइक चोरी कर खटीक बस्ती में किराये के कमरे में छुपाकर खड़ी की हुई थी। आरोपी की निशानदेही पर कमरे से बाइक बरामद कि गई।
सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी अंकित से खुलासा हुआ कि उसने शार्टकट तरिकें से पैसे कमाने की चाहत में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। आरोपी चोरीशुदा बाइक को बेचने के लिए सोमवार को ग्राहक की तलाश में घूम रहा था। आरोपी के कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी अंकित को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments