बाल दिवस पर किड्स कार्निवाल का आयोजन
BOL PANIPAT : स्थानीय जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के उपलक्ष्य पर किड्स कार्निवाल का भव्य आयोजन किया गया । रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समारोह का आगाज हुआ । विद्यालय के सभी विद्यार्थियों उनके अभिभावकों व पानीपत के शहरी व ग्रामीण निकटतम क्षेत्रों से असंख्य लोगों ने मेले में बढ़-चढ़कर भाग लिया। मेले में सभी ने पिज्जा, बर्गर, छोले-भटूरे, पाव भाजी आदि की स्टालों पर चटपटे व्यंजनों का स्वाद चखा।विभिन्न खेलों जैसे हिट द पिरामिड, लाइट द कैंडल, रिंग द ऑब्जेक्ट, चेक द पेशेंस, गन शूटिंग, तंबोला में अपना भाग्य आजमाया । बच्चों ने झूलों का भरपूर आनंद लिया । आर्ट टैटू बनवाना और नेल आर्ट मेले का मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा । इस अवसर पर प्रधानाचार्याऋतु सिंह ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि कार्निवाल बच्चों को नई नई चीजें सीखने व व्यवहारिक ज्ञान के विषय में बहुत कुछ सिखाने का अच्छा मौका है। इससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनके व्यक्तित्व निर्माण में भी सहायक है। डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि कार्निवाल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ विभिन्न शारीरिक गतिविधियों के द्वारा उनमें छिपी प्रतिभा को उजागर करना है। चेयरमैन अतुल जैन ने बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को नेहरू जी के जीवन से प्रेरित होकर देश की उन्नति में अपना योगदान देने के लिए कहा।

Comments