Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


पाइट में बिज लैब का लोकार्पण. वर्चुअल कंपनी बन सकेंगी.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 15, 2022 Tags: , , , , ,

छात्रों की निर्णायक क्षमता बढ़ेगी. इंडस्‍ट्री की समस्‍याओं का भी होगा समाधान

BOL PANIPAT : समालखा – आप अपनी कंपनी खोलना चाहते हैं या कंपनी की ग्रोथ के लिए कुछ नया करना चाहते हैं। लेकिन नुकसान की आशंका से घबराते हैं। ऐसे में आपकी इस समस्‍या का समाधान करेगी बिज लैब। बिज लैब सॉफ़टवेयर की मदद से आप वर्चुअली कंपनी खोल सकते हैं। हर संभावना का आकलन कर सकते हैं। एआइएमए (ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन) ने पानीपत इंस्‍टीटयूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्‍नॉलोजी (पाइट) में इस लैब का लोकार्पण किया। देश के टॉप 25 इंस्‍टीटयूट में यह लैब स्‍थापित की गई है, जिसमें हरियाणा का पाइट भी होगा। आइमा के निदेशक नीरज कपूर ने यहां प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा कि इस लैब की मदद से मैनेजमेंट की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने के अपार अवसर मिलेंगे। छात्र-छात्राओं की निर्णायक क्षमता बढ़ सकेगी।
नीरज कपूर ने कहा कि आज के समय में बिजनेस चलाना आसान नहीं है। अगर हमें ये पहले ही पता चल जाए कि बिजनेस में कितना रिस्‍क है, आगे चलकर कंपनी कितना स्‍थान हासिल कर सकती है, तो कंपनी को चलाना आसान हो जाता है। डाटा विश्‍लेषण की मदद से और समाधान के तरीकों से लक्ष्‍य हासिल किया जा सकता है। उत्‍पादन, मार्केटिंग, फाइनेंस जैसे सभी मसलों पर काम किया जा सकता है। पाइट के वाइस चेयरमैन राकेश तायल व सचिव सुरेश तायल ने कहा कि अभी एमबीए के छात्र-छात्राओं के लिए यह लैब शुरू की गई है। मैनेजमेंट के साथ ही बीटेक व फार्मेसी के छात्र भी बाद में मिलकर काम कर सकते हैं। सभी क्षेत्रों में प्रबंधन विभाग की आवश्‍यकता होती ही है। पाइट के स्‍टार्टअप सेल में नए आइडिया पर काम करके नई कंपनियां बनाई जा सकती हैं। वह इस लैब के माध्‍यम से इंडस्‍ट्री की समस्‍याओं का भी समाधान करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर पाइट के निदेशक डॉ.शक्ति कुमार, डीन डॉ.जेएस सैनी, एमबीए विभाग के अध्‍यक्ष डॉ.अखिलेश मिश्रा, डॉ.हिमांशु जैन भी मौजूद रहे।

Comments