स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार.
छीना गया मोबाइल फोन व एक हजार रूपए बरामद
BOL PANIPAT : 15 नवम्बर 2022, थाना किला क्षेत्र के अंतर्गत आनंदपुर कुटीया के नजदीक गत जून माह में पैदल जा रहे युवक से मारपीट कर मोबाइल व नगदी छीनने की वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को सोमवार साय सीआईए थ्री पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मनीष निवासी कलंदर चौक, नदीम निवासी दलबीर नगर व गुरप्रीत निवासी वीरभवन चौक पानीपत के रूप में हुई।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी एक टीम सोमवार को गश्त के दौरान जीटी रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि संद्विगध किस्म के तीन युवक सैक्टर 12 में गुरूद्वारे के नजदीक गंदा नाला की पटरी पर किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस दे तीनों आरोपी युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान मनीष पुत्र राकेश निवासी मैन बाजार कलंदर चौक, नदीम पुत्र सादा निवासी दलबीर नगर व गुरप्रीत पुत्र मंजीत निवासी वीरभवन चौक पानीपत के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर तीनों आरोपियों ने 16 अक्तूबर की अल सुबह थाना किला क्षेत्र के अंतर्गत आनंदपुर कुटीया के नजदीक पैदल जा रहे एक युवक से मारपीट कर मोबाइल फोन व 2 हजार रूपए छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। वारदात बारे थाना किला में रमाकांत निवासी वीरभवन चौक पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
रमाकांत ने थाना किला पुलिस को दी शिकायत में बताया था की वह 16 अक्तूबर की सुबह करीब 3 30 बजे घर से सब्जी मंडी में जा रहा था। रास्ते में आनंदपुर कुटीयां के पास पहुंचा तो वहा अज्ञात तीन युवक उसके साथ मारपीट कर मोबाइल फोन 2 हजार रूपए छीनकर ले गए। शिकायत पर थाना किला में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ स्नैचिंग की धाराओ के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में खुलाशा हुआ तीनों नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो तीनों आरोपियों ने मिलकर स्नैचिंग की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने छीनी गई 2 हजार की राशि में से 1 हजार रूपए खाने पीने में खर्च कर दिए। तीनों आरोपियों के कब्जे से बचे 1 हजार रूपए व छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि आरोपी मनीष व गुरप्रीत का पहले भी अपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी मनीष पर मारपीट व हत्या के प्रयास के अलग अलग दो मुकदमें थाना किला में दर्ज है। वही आरोपी गुरप्रीत पर अप्राकृतिक योन शोषण का एक मुकदमा दर्ज है।

Comments