आर्चरी ट्रायल में अंडर 18 वर्ग कंपाउंड राउंड लड़कों में हर्षित ने प्रथम स्थान हासिल किया.
BOL PANIPAT :एन वी आर्चरी अकादमी में रविवार को खेलो हरियाणा की आर्चरी ट्रेल्स का आयोजन हुआ जिसमे खेलो इंडिया का सपना लेकर रविवार को पानीपत जिले के तीरंदाजी खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस ट्रायल में अंडर 18 वर्ग कंपाउंड राउंड लड़कों में हर्षित ने प्रथम स्थान हासिल किया और अंडर 18 वर्ग रिकर्व राउंड में ध्रुव ने प्रथम स्थान हासिल किया दूसरी ओर अंडर 18 कंपाउंड राउंड लड़कियों में भूमि ने प्रथम स्थान हासिल किया और प्रियंन ने कंपाउंड राउंड में प्रथम स्थान पर कब्जा किया। इस अवसर पर पानीपत जिले के क्रिकेट कोच विकास और पानीपत जिले के आर्चरी कोच नागेश्वर की मौजूदगी में बच्चों का राज्यस्तरीय खेलो के लिए चयन हुआ । पानीपत जिले के तीरंदाजी कोच ने बताया कि मुझे उम्मीद है हमारे जिले के तीरंदाज राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करेगे।

Comments