जिला तीरंदाजी प्रतियोगिता : अंडर 14 लड़कियों में गौरीशा ने स्वर्ण पदक हासिल किया
BOL PANIPAT पहली पानीपत जिला तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन NV आर्चरी अकादमी, GDR गुरुकुल स्कूल पानीपत में आर्चरी एसोसिएशन ऑफ पानीपत द्वारा आयोजित की जा रही है. प्रतियोगिता में जिले भर से लगभग 10 विद्यालयों से 70 प्रतिभागियों ने शिरकत की है। प्रतियोगिता में पांच आयु वर्ग 10 वर्ष से कम, 14 वर्ष, 17 वर्ष, 19 वर्ष व सीनियर्स लड़के व लड़कियों के लिए रिकर्वराउंड, कंपाउंड राउंड व इंडियन राउंड के इवेंट्स आयोजित किये जा रहे हैं। यह जानकारी संघ के सचिव नागेश्वर वशिष्ठ ने दी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन आर्चरी एसोसिएशन ऑफ पानीपत के अध्यक्ष नरेंद्र मोर ने किया। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को एथलेटिक्स हरियाणा के सचिव व उद्योगपति राजकुमार मिटान व पूर्व राष्ट्रीय जेवलिन थ्रोअर व पानीपत रग्बी फुटबॉल के अध्यक्ष सरदार जगदीप सिंह ने पदक देकर सम्मानित किया।
संघ के सचिव नागेश्वर वशिष्ठ ने बताया कि इस प्रतियोगिता से आगामी राज्य तीरंदाजी प्रतियोगिताओं के लिए पानीपत जिले की टीमका चयन किया जाएगा. संघ के अध्यक्ष नरेंद्र मोर ने बताया कि अब हम जिले के खिलाड़ियों को बेहतर मौके देने के लिए जल्द रैंकिंग और अन्तर विद्यालयप्रतियोगिताओं का आयोजन शुरू करेंगे ताकि खिलाड़ियों को लगातार अपनी प्रतिभा जांचने का मौका मिलता रहे। उन्होंने आगे बताया की आर्चरी एसोसिएशन ऑफ पानीपत आने वाले समय में अपने खिलाड़ियों के लिए नये दरवाज़े खोलने जा रहा है। प्राचीन ग्रीस केओलिंपिक के बाद दूसरे सबसे बड़े खेलों मॉडर्न पिथियन खेलों में शामिल होकर हम अपने खिलाड़ियों के लिए देश और विदेश में खेलनेके नये मौके लेकर आये हैं। प्रतियोगिता में इंडिया आर्चरी में सबसे बेहतरीन आर्चर को खास तौर से पिथियन बेस्ट आर्चर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड खासतौर से मॉडर्न पिथियन खेलो के फाउंडर श्री बिजेंद्र गोयल और हरियाणा पिथियन कौंसिल केअध्यक्ष श्री राजेश जोगपाल IAS की ओर से विजेता आर्चर शुभम को नरेंद्र मोर ने दियां।
इस ट्रायल में अंडर 14 वर्ग इंडियन राउंड में शैलेश्वर एम ए एस डी स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया व हार्दिक ने दूसरे स्थान परकब्जा किया तथा रोजित ने तीसरा स्थान हासिल किया दूसरी और अंडर 14 रिकर्व वर्ग में लक्ष्य एन वी आर्चरी अकादमी ने प्रथम स्थानहासिल किया व दूसरे स्थान पर उन्नत जी डी आर स्कूल तथा राहुल ने बालविकास स्कूल ने तीसरा सिहं हासिल किया । अंडर 14 लड़कियों में गौरीशा ने स्वर्ण पदक पाईट स्कूल से हासिल किया तथा आरन ने रजत पदक व कनक ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीदूसरी और अंडर 17 वर्ग में सुभम एनवी आर्चरी अकादमीय ने प्रथम स्थान हासिल किया गुरुदयाल ने दूसरा व पर्सन ने तीसरा स्थानहासिल किया। अंडर 17 रिकर्व वर्ग में ध्रुव एनवी आर्चरी अकादमी ने प्रथम स्थान हासिल किया व दक्ष वर्मा ने दूसरा तथा आर्यन नेतीसरा सिरहन हासिल किया अंडर 17 कंपाउंड वर्ग में हर्षित एस डी वी ऍम स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया व सितांशु बालविकासस्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया तथा अभी पाइट स्कूल न3 तीसरा स्थान हासिल किया अंडर 19 वर्ग में कुनाल सने सरन पदकहासिल किया। इसके बाद सीनियर वर्ग रेकेव राउंड में सिकंदर एनवी आर्चरी अकादमी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया व मुकेश ने रजतपदक पर कब्जा किया व रवि ने कांस्य पदक पर हासिल किया और राज्यस्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ सीनियर वर्गलड़कियों में कंपाउंड राउंड म कोमल ने 1 स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में 22 बच्चो ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाईपानीपत जिले के आर्चरी कोच नागेश्वर की मौजूदगी में बच्चो का राज्यस्तरीय खेलो के लिए चयन हुआ । पानीपत जिले के तीरंदाजीकोच ने बताया कि मुझे उम्मीद ह हमारे जिले के तीरंदाज राज्यस्तर पर भी बेहतर प्र्दशन करेगे
राजकुमार मिटान ने खिलाड़ियों को अपने आशीर्वाद में शुभकामनाएं व खिलाड़ियों को भविष्य में भी हर संभव प्रोत्साहन काआश्वासन दिया। सरदार जगदीप सिंह ने आगामी राज्य प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को प्लेइंग किट ब्रांड हट की तरफ सेदेने का आश्वासन दिया।
प्रतियोगिता में खासतौर से संजय बिष्ट, जावेद खान, आर्चरी कोच जोगेंद्र त्यागी, प्रदीप मलिक, GDR से कंवलजीत सिंह, नवीन कादयान, मनीष तरड़, रमन, कुणाल, कोमल, सिकंदर मुकेश इत्यादि उपस्थित रहे।

Comments